नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) बाजार पूंजीकरण के मामले में गुरुवार को दुनिया भर के शेयर बाजारों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गया।
एनएसई के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी का बाजार पूंजीकरण 64.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस मामले में अब सिर्फ सीएमई ग्रुप और इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज उससे आगे हैं। इनका बाजार पूंजीकरण क्रमशः 111.6 अरब डॉलर और 99.4 अरब डॉलर है।
एनएसई ने डॉयचे बोअर्स (63.4 अरब डॉलर) को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, पांचवें नंबर पर लंदन स्टॉक एक्सचेंज (62.4 अरब डॉलर) है। एनएसई ने नैस्डेक और हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज को पहले ही पीछे कर दिया था।
Also Read : शेल ने भारत में लॉन्च की नई सिंथेटिक रेंज
एनएसई के शेयर गत 24 सितंबर को प्रतिद्वंद्वी शेयर बाजार बीएसई पर सूचीबद्ध हुए थे। आज कारोबार की समाप्ति पर इसका बाजार पूंजीकरण 5,81,278 करोड़ रुपये रहा और इस मामले में घरेलू कंपनियों में वह नौवें स्थान पर है। वह लार्सन एंड टूब्रो और एलआईसी जैसी बड़ी कंपनियों से आगे है।
एनएसई का शेयर 1,800 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था। आज बाजार बंद होते समय यह 30.95 रुपये (1.34 प्रतिशत) की बढ़त में 2,348.60 रुपये पर रहा। इस प्रकार सूचीबद्ध होने से अबतक यह 30.48 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



