Philippines

  • फिलीपींस में प्रशिक्षण के दौरान वायुसेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त

    फिलीपींस की राजधानी मनीला के दक्षिण में वायुसेना अड्डे पर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दो एसएफ-260 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वायुसेना के चार पायलटों की मौत हो गयी। फिलीपींस वायुसेना (पीएएफ) ने शनिवार को बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब 3:51 बजे बातांगास प्रांत स्थित फर्नांडो एयर बेस पर हुई। दोनों विमान वायुसेना अड्डे की सीमा के भीतर ही गिर गये। इस घटना में किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में बताया गया कि दोनों विमानों के बीच हवा में टक्कर हुई थी, लेकिन वायुसेना ने दुर्घटना...

  • ताइवान और फिलीपींस में मौतों के बाद टाइफून गेमी की चीन में दस्तक

    ताइवान और फिलीपींस में तबाही मचाने के बाद टाइफून गेमी ने मुख्य भूमि चीन में दस्तक दी है। दक्षिण-पूर्वी चीनी प्रांत फुजियान में रहने वाले 150,000 से अधिक लोगों को तूफान की आशंका के चलते सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह घटना ताइवान और फिलीपींस में व्यापक बाढ़ और भूस्खलन के बाद हुई है, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। फिलीपींस में औद्योगिक ईंधन का संकट फिलीपींस का कहना है कि देश के तट पर 1.5 मिलियन लीटर औद्योगिक ईंधन ले जा रहे एक टैंकर के पलट जाने और डूबने के बाद...

  • फिलीपींस : सेना ने झड़प में सात विद्रोहियों को मार गिराया

    मनीला। फिलीपींस (Philippines) की सेना ने मनीला के उत्तर में स्थित नुएवा एसिजा प्रांत में हुई झड़प (Clash) में सात संदिग्ध विद्रोहियों को मार गिराया। सेना ने एक रिपोर्ट में कहा कि बुधवार दोपहर को पेंटाबांगन शहर में न्यू पीपुल्स आर्मी (New People's Army) के विद्रोहियों और सरकारी बलों के बीच झड़प शुरू हो गई। झड़प के दौरान सेना के जवानों ने सात संदिग्ध विद्रोहियों को ढेर कर दिया। वहीं इस झड़प में कोई भी सैनिक मारा या घायल नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए कर्ज ले रही: कमलनाथ चिराग पासवान...

  • भारत ने फिलीपींस को सौंपी ब्रह्मोस की पहली खेप

    नई दिल्ली। भारत से ब्रह्मोस मिसाइल हासिल करने वाला फिलीपींस पहला देश बन गया है। भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की पहली खेप शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को सौंप दी। गौरतलब है कि भारत ने जनवरी 2022 में फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल की बिक्री के लिए साढ़े 37 करोड़ डॉलर यानी 31 सौ करोड़ रुपए से कुछ ज्यादा का सौदा किया था। भारत ने फिलीपींस को कितनी मिसाइलें दीं, अभी इसका पता नहीं चला है। भारतीय वायु सेना ने सी-17 ग्लोब मास्टर विमान के जरिए इन मिसाइलों को फिलीपींस मरीन कॉर्प्स को सौंपा। इन मिसाइलों की स्पीड...

  • फिलीपींस सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत 3 घायल

    Philippines Road Accident :- मनीला के दक्षिण में बटांगस प्रांत में शनिवार को एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह सेंटो टॉमस में हुई। हादसे में मरने वाले और घायल होने वाले सभी लोग कार में सवार थे। पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि घटना के समय कार का चालक सो गया था, जिससे वाहन विपरीत लेन में चला गया और ट्रक से टकरा गया। (आईएएनएस)

  • फिलीपींस में 5.2 तीव्रता का आया भूकंप

    Philippines Earthquake :- जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने कहा कि बुधवार को फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। द्वीप पर आए भूकंप का केंद्र 8.67 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 126.69 डिग्री पूर्वी देशांतर था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। अभी तक इससे जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। (आईएएनएस)

  • फिलीपींस में 7.4 तीव्रता से आया भूकंप, 1 की मौत

    Philippines Earthquake :- फिलीपींस में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय आपदा राहत कार्यालय ने बताया कि दावाओ डेल नॉर्ट प्रांत के टैगम शहर में घर की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं उसके पति और बच्चा घायल हो गया। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद अभी भी भूकंप के प्रभाव का आकलन कर रही है। रविवार को अपडेट रिपोर्ट में, फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने भूकंप की...

  • फिलीपींस में 6.2 तीव्रता का आया भूकंप

    Philippines Earthquake :- उत्तरी फिलीपींस के कागायन प्रांत में बुधवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह 11.35 बजे आया। कैलायन शहर के एक द्वीप गांव दलुपिरी से लगभग 22 किमी उत्तर पूर्व में इसकी गहराई 10 किमी थी। संस्थान ने कहा कि टेक्टोनिक भूकंप के बाद झटके आएंगे लेकिन नुकसान नहीं होगा। प्रशांत सागर के "रिंग ऑफ फायर" में स्थित होने के कारण द्वीपसमूह फिलीपींस में अक्सर भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं। (आईएएनएस)

  • फिलीपींस में 6.2 तीव्रता का आया भूकंप

    Philippines News :- उत्तरी फिलीपींस के बटांगस प्रांत में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 आंकी गई। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्कैनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप सुबह 10.19 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया। यह मनीला के दक्षिण-पश्चिम में कैलाटागन शहर से लगभग 4 किमी दक्षिण-पश्चिम में 103 किमी की गहराई में आया। हालांकि, नुकसान या हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी। भूकंप मनीला में भी महसूस किया गया। रिंग ऑफ फायर के साथ अपने स्थान के कारण फिलीपींस में अक्सर भूकंपीय गतिविधि होती रहती है। (आईएएनएस)

  • फिलीपीन नौका में आग लगने से 10 लोगों की मौत

    मनीला। फिलीपींस (Philippines) में एक नौका में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 230 अन्य को बचा लिया गया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। फिलीपीन कोस्ट गार्ड (PCG) कमोडोर मार्को एंटोनियो जिने (Marco Antonio Gine) ने कहा कि एम/वी लेडी मैरी जॉय 3, एक यात्री और मालवाहक जहाज, जाम्बोआंगा शहर (Zamboanga City) से जोलो की ओर जा रहा था, जब बुधवार को रात करीब 10 बजे बलुक-बलुक द्वीप के पास आग लग गई।बेसिलन प्रांत में आपदा न्यूनीकरण और प्रबंधन कार्यालय के प्रमुख निक्सन अलोंजो ने एक स्थानीय रेडियो को बताया...

  • फिलीपींस में 7.3 तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके

    मनीला। फिलीपींस (Philippines) के दक्षिणी हिस्से में बुधवार को 7.3 तीव्रता (7.3 Intensity) का भूकंप (Earthquake) आया। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि भूकंप दोपहर 2.06 बजे आया, जो पश्चिमी प्रांत के सारंगानी शहर (Sarangani City) से लगभग 352 किमी दक्षिण-पूर्व में 64 किमी की गहराई में आया। टेक्टोनिक भूकंप आफ्टरशॉक्स (Tectonic Earthquake Aftershocks) को ट्रिगर करेगा और फिलीपींस के दूसरे सबसे बड़े द्वीप मिंडानाओ (Island Mindanao) में कई क्षेत्रों में क्षति और भूकंप भी महसूस किया जाएगा। प्रशांत रिंग ऑफ फायर (Pacific Ring of...

और लोड करें