Philippines Road Accident :- मनीला के दक्षिण में बटांगस प्रांत में शनिवार को एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह सेंटो टॉमस में हुई। हादसे में मरने वाले और घायल होने वाले सभी लोग कार में सवार थे। पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि घटना के समय कार का चालक सो गया था, जिससे वाहन विपरीत लेन में चला गया और ट्रक से टकरा गया। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


