प्रेम गुप्ता फिर झारखंड जाएंगे!
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं, जिनमें से चार सीटों पर एनडीए की जीत तय है। इसमें से दो सीटें भाजपा को और दो जनता दल यू को मिलेंगी। लेकिन पांचवीं सीट पर चुनाव होने की संभावना है। वैसे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा कह रहे हैं कि पांचवीं सीट पर भी चुनाव नहीं होगा क्योंकि महागठबंधन के पास संख्या नहीं है इसलिए वह उम्मीदवार नहीं उतारेगा। लेकिन महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व कर रही राजद के दो सांसद...