President Droupadi Murmu

  • सिद्धारमैया का राष्ट्रपति से बेतुका सवाल

    बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाषा विवाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी घसीट लिया। उन्होंने राष्ट्रपति से एक बेतुका सवाल पूछ दिया कि क्या उनको कन्नड़ आती है। आज कल कर्नाटक में ऑटो रिक्शा वालों से लेकर दुकानदारों और बैंक कर्मचारियों से स्थानीय लोग यह सवाल पूछते हैं। यही सवाल मुख्यमंत्री ने देश की प्रथम नागरिक से पूछ लिया। हालांकि राष्ट्रपति ने बहुत संयम के साथ इसका जवाब दिया। घटना एक सितंबर की है लेकिन इसकी जानकारी शुक्रवार, पांच सितंबर को सामने आई। एक सितंबर को अखिल भारतीय वाणी एवं श्रवण संस्थान, एआईआईएसएच का गोल्डन जुबली समारोह था।...

  • ऐट होम कार्यक्रम पर भी चुनावी छाप!

    राष्ट्रपति भवन में हर साल की तरह स्वतंत्रता दिवस पर ऐट होम कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त की शाम को राष्ट्रपति भवन में पांच सौ से ज्यादा अतिथियों को चाय पार्टी के लिए आमंत्रित किया गया है। इस बार के ऐट होम आयोजन पर आने वाले चुनावों की झलक दिख रही है। हो सकता है कि यह संयोग हो लेकिन राष्ट्रपति भवन की ओर से भेजे जा रहे निमंत्रण और ऐट होम पार्टी के मेन्यू तक में इसकी झलक साफ दिख रही है। इस बार के ऐट होम कार्यक्रम की पूरी थीम पूर्वी भारत की सांस्कृतिक...