प्रियांक खड़गे को बड़ी तरक्की
डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री बनने के साथ ही सरकाऱ, संगठन और राजनीतिक नैरेटिव पर अपना नियंत्रण बनाने का खेल शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को गृह मंत्री बनाना इसी खेल का हिस्सा है। सोचें, राज्य के बड़े दलित नेता जी परमेश्वरा गृह मंत्री थे। सिद्धारमैया की सरकार में उनकी बड़ी हैसियत इसी वजह से थे। वे अब उप मुख्यमंत्री बन गए हैं लेकिन गृह मंत्रालय उनसे लेकर प्रियांक खड़गे को दे दिया गया है। इतना ही नहीं प्रियांक के पास पहले से आईटी और बीटी मंत्रालय था, जो उनके पास ही रहने दिया...