पुडुचेरी में फिर हारे तो कांग्रेस जिम्मेदार
पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसमें कांग्रेस के लिए सबसे आदर्श स्थिति दक्षिणी राज्यों में है। चुनाव से पहले हो रहे सर्वेक्षणों में बताया जा रहा है कि कांग्रेस केरल में चुनाव जीत सकती है। तमिलनाडु में भी डीएमके और कांग्रेस का गठबंधन वापस सत्ता हासिल कर सकता है। लेकिन केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में मामला उलझा हुआ है। 30 विधानसभा सीटों वाले राज्य पुडुचेरी में 2016 में कांग्रेस जीती थी और दिल्ली में अहमद पटेल के बहुत करीबी रहे वी नारायणसामी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। लेकिन उन्होंने ऐसी सरकार चलाई कि...