पंजाब कांग्रेस में झगड़ा सुलझाने का पहला कदम
प्रभारी बनने के साथ ही सचिन पायलट ने पंजाब कांग्रेस के अंदर का झगड़ा सुलझाने के लिए पहल शुरू कर दी है। उन्होंने दो टूक अंदाज में कह दिया है कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके चुनाव नहीं लड़ेगी। असल में इसी बात को लेकर पंजाब कांग्रेस में घमासान छिड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी चाहते हैं कि उनको सीएम का फेस घोषित किया जाएगा। ध्यान रहे वे पिछले चुनाव के समय पंजाब के सीएम थे और कांग्रेस ने उनको सीएम का चेहरा बना कर चुनाव लड़ा था। वे खुद दो...