ट्रंप, शी और पुतिन मिलेंगे
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक ही बैठक में शामिल होंगे। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। यह बैठक चीन के शेनझेन में होने वाले एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग यानी एपेक सम्मेलन के दौरान होगी। बैठक में सबसे अहम मुद्दा परमाणु हथियारों की संख्या कम करना होगा। इसके अलावा ईरान पर भी चर्चा होगी। पिछले 80 साल में यह पहली बार होगा जब दुनिया के शीर्ष तीन देशों के नेता एक साथ त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। इससे पहले फरवरी 1945 में अमेरिका, सोवियत संघ...