क्वाड का क्या मतलब रहा?
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत आए तो चार दिन की यात्रा में कोलकाता, आगरा और जयपुर घूमते रहे। आखिरी दिन वे क्वाड सम्मेलन में शामिल हुए। यह विदेश मंत्रियों का सम्मेलन था लेकिन एक घंटे से थोड़े ज्यादा समय में ही समाप्त हो गया। विदेश मंत्रियों की बैठक में क्वाड की लीडरशिप समिट का समय तय होने वाला था लेकिन नहीं हुआ। यह भी तय होता है कि अगली बार क्वाड की अध्यक्षता या मेजबानी कौन करेगा उसकी भी घोषणा नहीं हुई। हालांकि यह तय है कि अगली बार अध्यक्षता ऑस्ट्रेलिया को जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के विदेश पेनी वोंग...