कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन कांग्रेस के साथ
केरल में कांग्रेस पार्टी चौतरफा हमले में फंसी है। वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया यानी डब्लुपीआई ने केरल की नीलांबुर सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ उम्मीदवार के समर्थन का ऐलान किया है। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। सीपीएम के नेतृत्व वाले एलडीएफ ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने के लिए सांप्रदायिक संगठनों की मदद ले रही है। सीपीएम के राज्य सचिव एमवी गोविंदन ने कहा है कि डब्लुपीआई कट्टरपंथी सांप्रदायिक संगठन जमात ए इस्लामी की राजनीतिक शाखा थी और उसका समर्थन लेकर कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि उसको...