Raebareli

  • प्रियंका रायबरेली से लड़ेंगी

    नई दिल्ली। नेहरू गांधी परिवार की दो पारंपरिक सीटों- अमेठी और रायबरेली पर परिवार के ही सदस्य लड़ेंगे। राहुल गांधी के अमेठी से हारने और सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। कांग्रेस के जानकार सूत्रों ने बताया है कि राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे और रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा लड़ेंगी। पहली बार प्रियंका चुनाव मैदान में उतरेंगी। वे अपनी मां सोनिया गांधी की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगी। विपक्षी नेताओं के बयानों का विवाद कांग्रेस सूत्रों ने बताया है कि राहुल 2019 की...

  • रायबरेली से कौन होगा उम्मीदवार?

    अब यह तय हो गया कि सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। राजस्थान से राज्यसभा जाने का मतलब साफ है कि उनको चुनाव नहीं लड़ना है। इसके साथ ही यह भी लगभग साफ हो गया कि उनकी रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ सकती हैं। कांग्रेस के जानकार नेता पिछले कुछ दिनों से इसकी संभावना जता रहे थे। ध्यान रहे सोनिया गांधी पहले अमेठी सीट से जीती थीं। लेकिन 2004 में जब राहुल गांधी सक्रिय राजनीति में आए तो उन्होंने उनके लिए अमेठी सीट खाली कर दी थी। तब से वे रायबरेली से जीत रही थीं। पिछली बार राहुल...

  • सहायक प्रोफेसर का दलित विभागाध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न का आरोप

    रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में उच्च जाति की सहायक प्रोफेसर ने अपने विभाग के दलित प्रमुख पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सहायक प्रोफेसर (assistant professor) ने आरोप लगाया है कि आरोपी सुनील वर्मा ने उसकी इच्छा पूरी न करने पर उसे एससी/एसटी एक्ट(sc/st act) में फंसाने की धमकी दी। उसने शैक्षिक निदेशक पर विभागाध्यक्ष के साथ मिलीभगत करने और अश्लील टिप्पणी (sexual harassment) करने का भी आरोप लगाया और कहा कि आरोपी की बात मानने के लिए निदेशक ने उसे समझाने का प्रयास किया। प्राथमिकी के मुताबिक, मोहनलालगंज की रहने वाली पीड़िता असिस्टेंट प्रोफेसर है और वर्मा...

  • प्रियंका चुनाव लड़ेंगी राय बरेली से

    सोनिया गांधी के संन्यास के संकेत का मतलब यह है कि वे अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उनकी पारंपरिक राय बरेली सीट पर उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ेंगी। राय बरेली परिवार की पारंपरिक सीट रही है। आजादी के बाद 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में इस सीट से इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी चुनाव लड़े थे। इसके बाद 1957 के दूसरे चुनाव में भी वे इसी सीट से चुनाव लड़े। इंदिरा गांधी ने पहली बार 1967 में इस सीट से चुनाव लड़ा था और लगातार दो बार इस सीट से सांसद रहीं। वे 1977 में इस...

  • डंपर की चपेट में चाय पी रहे छह लोगों की मौत

    रायबरेली। जिले के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच राजमार्ग पर खगियाखेड़ा गाँव के पास बुधवार की सुबह एक डंपर (dumper) ने सड़क किनारे चाय पी रहे हैं लोगों को कुचल दिया। हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी है जबकि चार अन्य घायल हो गये हैं। राय बरैली (Rae Bareli) के जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया कि खगियाखेड़ा गाँव के पास रोजाना की तरह ग्रामीण सड़क किनारे चाय की गुमटी में चाय पी रहे थे। उन्होंने बताया, लेकिन तभी घने कोहरे के बीच आज सुबह करीब छह बजे बछरावां से लालगंज की तरफ जा रहे...