राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
राजस्थान की सोलहवीं विधानसभा के छठे एवं मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में विपक्ष कांग्रेस के सदस्यों ने नारेबाजी कर जोरदार हंगामा किया, जिससे सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी और बाद में अनुपूरक अनुदान की मांगें और कुछ विधेयक सदन में पेश होने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी। दो बार स्थगित करने के बाद अपराह्न एक बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरु हुई, लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा और हंगामे के बीच ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक, 2026 सदन में पेश किया गया। बाद में विपक्ष के...