जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) के राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) पन्द्रहवीं विधानसभा ( Assembly) के आठवें सत्र में सोमवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे अभिभाषण देंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव उषा शर्मा और विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा विधानसभा पहुँचने पर राज्यपाल का स्वागत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि सोमवार से बजट सत्र (budget session) शुरु हो रहा है और श्री गहलोत आगामी आठ फरवरी को अपने इस कार्यकाल का पांचवां बजट पेश करेंगे। वार्ता
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


