विपक्ष की फूट का लाभ सरकार को
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण नौ मार्च से शुरू होगा और पहले ही दिन स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। उसी दिन शाम तक उस पर वोटिंग भी हो जाएगी। विपक्ष का प्रस्ताव सदन के पटल पर अमान्य कर दिया जाएगा, इसमें किसी को संदेह नहीं है। फिर भी इसे लेकर संशय है या कयास लगाए जा रहे हैं तो वह इस कारण से कि क्या विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगी? गौरतलब है कि विपक्ष में इस प्रस्ताव को लेकर एक राय नहीं थी। तभी ममता...