जयपुर। राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) का बजट सत्र (Budget session) सोमवार को राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ।
विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जाँच करवाने की माँग को लेकर नारेबाजी की। मौजूदा विधानसभा का यह आठवां सत्र है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) अपना पांचवा और अंतिम बजट विधानसभा में आठ फरवरी को पेश करेंगे।
इससे पहले राज्यपाल मिश्र के विधानसभा पहुंचने पर अध्यक्ष डा. सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने उनका स्वागत किया। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


