Rajasthan assembly election

  • राजस्थान में प्रचार बंद

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। गुरुवार की शाम छह बजे प्रचार अभियान समाप्त हो गया। अब अगले 48 घंटे प्रत्याशी घर घर जाकर अपना प्रचार करेंगे। प्रचार अभियान के आखिरी दिन गुरुवार को दोनों मुख्य पार्टियों भाजपा और  कांग्रेस सहित अन्य दलों के बड़े नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी। प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी सभा की। अमित शाह ने नाथद्वारा में रोड शो किया तो प्रधानमंत्री मोदी ने राजसमंद में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश के...

  • गहलोत ने गिनाई सात गारंटी

    जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की सात गारंटियों का ऐलान किया है। इससे पहले कांग्रेस ने कर्नाटक में पांच गारंटी दी थी लेकिन गहलोत की सरकार सात गारंटी दे रही है। इसमें से दो गारंटी पिछले दिनों झुंझुनू की सभा में प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में दी गई थी। इसके बाद शुक्रवार को गहलोत ने पांच और गारंटियों की घोषणा की। उन्होंने जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस करके इसका ऐलान किया। अशोक गहलोत ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनकी सरकार बनी तो छात्रों के लिए अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा की गारंटी होगी।...

  • राजस्थान में भाजपा ने सात सांसदों को उतारा

    नई दिल्ली। पांच राज्यों के चुनावों की घोषणा के साथ ही सोमवार को भाजपा ने तीन राज्यों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। मध्य प्रदेश की तरह भाजपा ने राजस्थान में भी बड़ी संख्या में सांसदों को उतारा है। पार्टी ने 62 उम्मीदवारों की सूची में सात सांसदों को टिकट दी है। मध्य प्रदेश में भी भाजपा ने अभी तक सात सांसदों को चुनाव में उतारने का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ के भी दो सांसदों को पार्टी ने टिकट दी है। सोमवार को भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के162 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। राजस्थान के...

  • राजस्थान कांग्रेस में झगड़ा सुलटा!

    नयी दिल्ली। कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की खींचतान को खत्म करा दिया है। पार्टी ने कहा कि सभी मुद्दों का समाधान कर लिया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और जीत सुनिश्चित करेंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस से जुड़े 25 से अधिक नेताओं की करीब चार घंटे की मैराथन बैठक के बाद पार्टी ने संकेत दिया कि प्रदेश में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। कांग्रेस का यह भी कहना...