राहुल को जवाब देकर जाएंगे राजीव कुमार!
rajiv kumar : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की रिटायरमेंट बहुत करीब है। एक लंबा कार्यकाल पूरा करके वे 18 फरवरी को रिटायर हो जाएंगे। क्या रिटायर होने से पहले वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से महाराष्ट्र की मतदाता सूची को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब देकर जाएंगे? यह बड़ा सवाल है। (rajiv kumar) पहले राहुल और दूसरे विपक्षी नेताओं की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब उन्होंने दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने विपक्षी पार्टियों को इस अंदाज में जवाब दिया, जैसे वे तटस्थ संवैधानिक प्राधिकार न होकर एक पक्ष हों। अब यह आखिरी मुद्दा...