rajiv kumar : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की रिटायरमेंट बहुत करीब है। एक लंबा कार्यकाल पूरा करके वे 18 फरवरी को रिटायर हो जाएंगे।
क्या रिटायर होने से पहले वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से महाराष्ट्र की मतदाता सूची को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब देकर जाएंगे? यह बड़ा सवाल है। (rajiv kumar)
पहले राहुल और दूसरे विपक्षी नेताओं की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब उन्होंने दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने विपक्षी पार्टियों को इस अंदाज में जवाब दिया, जैसे वे तटस्थ संवैधानिक प्राधिकार न होकर एक पक्ष हों। अब यह आखिरी मुद्दा है, जिसका जवाब उनको 18 फरवरी के रिटायरमेंट से पहले देना है।
also read: राजस्थान वासियों का पसंदीदा महीना फाल्गुन कल से शुरू, जानें प्रमुख त्योंहार
महाराष्ट्र में 39 लाख नए मतदाता जोड़े (rajiv kumar)
असल में राहुल गांधी ने दिल्ली में मतदान समाप्त होने के अगले दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और उद्धव ठाकरे की शिव सेना के सांसद संजय राउत मौजूद थे।
इसमें राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की मतदाता सूची को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूरे पांच साल में जितने लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए उससे ज्यादा नाम चुनाव आयोग ने पांच महीने में जोड़ दिए।
राहुल ने कहा कि जून में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पांच महीने में महाराष्ट्र में 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए। (rajiv kumar)
राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद चुनाव आयोग ने कहा कि वह विधिवत तरीके से पूरे देश में अपनाई गई प्रक्रिया की जानकारी देगा। राहुल फोटो युक्त मतदाता सूची मांग रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव आयोग इसका क्या जवाब देता है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI

