अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?
अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात है कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गुजरात के रहने वाले, रिलायंस समूह के ग्रुप प्रेसिडेंट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी के परिमल नाथवानी के बेटे को अखिलेश ने टिकट दी! खुद अखिलेश ने उनका नामांकन कराया। रामगोपाल यादव और...