राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ का क्या होगा?
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ के चयन में क्या हो रहा है? सीईओ के चयन कि लिए बनी जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की टीम ने एक महीने से ज्यादा समय तक कवायद की है। लेकिन उसका क्या नतीजा निकला है यह किसी को पता नहीं है। बुधवार, दो सितंबर को ट्रस्ट की बैठक होने वाली है और कहा जा रहा है कि उसमें ट्रस्ट के सामने शॉर्टलिस्ट किए गए तीन नाम रखे जाएंगे, जिनमें से एक को सीईओ नियुक्त किया जाएगा। लेकिन यह पता नहीं चल रहा है कि जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता...