रामलीला मैदान में कांग्रेस ने की बड़ी रैली
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ वोट चोरी के आरोप लगाते दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली का आयोजन किया। रविवार को कांग्रेस ने 'वोट चार गद्दी छोड़' रैली की। रैली में राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सहित तीनों चुनाव आयुक्तों का नाम लेकर उनके ऊपर हमला किया और लोगों से कहा ये तीन नाम याद रखने हैं। राहुल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा तीनों ने भाजपा नेतृत्व पर तीखा हमला किया। राहुल गांधी ने कहा, ‘पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। अमित शाह...