Ranchi

  • नौकरी अभ्यर्थियों का आंदोलन 22वें दिन जारी, रांची में निकाली ‘तिरंगा यात्रा’

    झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को यहां ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली। राज्य की भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर जारी आंदोलन के 22वें दिन विरोध स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ जैसे देशभक्ति के नारे लगाते हुए हजारों अभ्यर्थी व अन्य लोग इस यात्रा में शामिल हुए। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र महतो ने आरोप लगाया कि...

  • रांची में आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों का पेट्रोल बम से हमला

    रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की कोशिश की गई। दो हमलावरों ने आरएसएस कार्यालय को लक्ष्य कर दो पेट्रोल बम फेंके। हालांकि ये बम कार्यालय परिसर तक नहीं पहुंच सके और घटना में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। रांची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।   पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार, मंगलवार देर रात दो अज्ञात युवक कार्यालय परिसर की ओर पेट्रोल बम फेंकने पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला...

  • सेल, इस्पात भवन रांची के गंगा हॉल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कशॉप हुआ सम्पन्न

    आज सेट, सेल, इस्पात भवन रांची के गंगा हॉल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कशॉप का कर्टेन रेज़र इवेंट संपन्न हुआ। इस इवेंट की अध्यक्षता श्रवण कुमार वर्मा, कार्यपालक निदेशक, सेट ने की और इसमें 25 से ज़्यादा प्रिंट मीडिया के लोग शामिल हुए। शुरुआत में, सेल, रांची के संचार प्रमुख उज्ज्वल भास्कर ने मीडिया के लोगों का स्वागत किया और उनका परिचय कराया। इसके बाद  वर्मा ने सभा को इस एकद्विवसीय तकनिकी संगोष्ठी की विस्तृत जानकारी दी, तथा  आज स्टील इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज सॉफ्ट सेक्टर ने अपने प्रचालन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

  • रांची में आयोजित हुआ भव्य राज्यस्तरीय समारोह

    युवा राज्य में युवा शक्ति के साथ सरकार हर कदम पर खड़ी है। आज आपके भविष्य के साथ एक नया अध्याय जुड़ रहा है। आप सरकार के अभिन्न अंग के रूप में अब अपनी सेवा देंगे। मुझे पूरा विश्वास कि आप राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना अहम योगदान देंगे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सरकार के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 8792 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज जिन्हें नियुक्ति पत्र मिला...

  • मुख्यमंत्री हेमंत ने पत्नी कल्पना के साथ रांची में किया मतदान

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने बुधवार को रांची में हरमू के संत फ्रांसिस स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘आज लोकतंत्र का महापर्व है। हमलोगों ने अपने-अपने मतदान केंद्रों में जाकर मताधिकार का उपयोग किया। मैं राज्य के प्रत्येक नागरिक से अपील करता हूं कि इस महापर्व में भागीदारी निभाएं और लोकतंत्र की इस व्यवस्था को और मजबूत करें। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भाजपा की ओर से उठाए जा रहे बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे के बारे में पूछा...

  • रांची और कराची का मुद्दा चलता नहीं है

    झारखंड में एक बार फिर रांची और कराची का मुद्दा उठाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और जेएमएम पर हमला करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने राजधानी रांची को कराची बना दिया है। कहने का मतलब है कि कांग्रेस और जेएमएम ने रांची में मुस्लिम आबादी भर दी है। यह बात  पूरा झारखंड के लिए कही जा रही है कि हिमंत बिस्वा सरमा इस नैरेटिव के चैंपियन बने हुए हैं। यह बात महाराष्ट्र और खास कर मुंबई के बारे में भी कही जा...

  • रांची में मोदी ने किया रोड शो

    रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 10 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची में तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इससे पहले उन्होंने बोकारो के चंदनक्यारी और गुमला में चुनावी सभा को संबोधित किया। पिछले छह दिन में दूसरी बार झारखंड में चुनावी रैली के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार की शाम को रांची में रोड शो किया। करीब तीन किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ उनके स्वागत में खड़ी रही। गौरतलब है कि सोमवार को पहले चरण की 43 सीटों के लिए प्रचार थम जाएगा। बहरहाल, रोड शो से पहले चुनावी सभा में प्रधानमंत्री मोदी...

  • झारखंड में ईडी के छापे में मिली नकदी।

    रांची। झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी को एक और बड़ी सफलता मिली है। ईडी ने सोमवार को राज्य में नौ जगहों पर छापे मारे, जिसमें 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और और राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर के यहां से 30 करोड़ रुपए की नकदी मिली है। इसके अलावा संजीव लाल के करीबी ठेकेदार मुन्ना सिंह, सड़क निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार और कुलदीप मिंज के घर पर भी ईडी ने छापा मारा। इसके अलावा तीन और ठिकानों...

  • रांची में विपक्ष की साझा रैली

    रांची। राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान की रैली के बाद अब झारखंड में विपक्षी पार्टियों ने साझा रैली करके शक्ति प्रदर्शन किया। राजधानी रांची में रविवार को विपक्षी गठबंधन की रैली हुई। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की ओर से आयोजित इस रैली को उलगुलान रैली का नाम दिया गया था। जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और दिल्ली की जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित किया। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव आदि...

  • रांची में पीएम की सुरक्षा में चूक तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    PM's Security :- रांची में पीएम की सुरक्षा में चूक के मामले में जहां तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं इस मामले में एसपीजी ने रांची पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। दरअसल, बुधवार को पीएम मोदी का काफिला जब झारखंड के राजभवन से निकलकर बिरसा मेमोरियल म्यूजियम जा रहा था, तब रेडियम रोड पर एक महिला दौड़कर पीएम की लैंडक्रूजर कार के ठीक आगे आ गई थी। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर पीएम की कार रोकनी पड़ी थी। अब इस मामले में महिला संगीता झा के खिलाफ पुलिस इंस्पेक्टर विनोद कुमार पासवान के बयान पर एफआईआर दर्ज की...

  • राष्ट्रपति मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा आज से, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगी। अधिकारियों ने बताया कि झारखंड यात्रा के दौरान मुर्मू 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर जाएंगी, झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगी, रांची में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) के दूसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी और खूंटी में एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह राष्ट्रपति पद संभालने के बाद झारखंड का उनका दूसरा दौरा होगा। राष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान जारी कर बताया, भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) 24 से 26 मई 2023 तक...

  • रांची में बेकाबू कार ने बारातियों को रौंदाः 3 की मौत, 18 घायल

    रांची। झारखंड में रांची जिला के सिकिदिरी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गयी और 18 से अधिक लोग घायल हो गये। सभी घायलों को क्यूरेस्टा ग्लोबल हॉस्पिटल और रिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्र ने बताया कि यह भीषण हादसा सोमवार देर रात सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सांडी में हुआ। अनगड़ा के गोंदलीपोखर के लुपुंगजाड़ा से बारात सांडी पहुंची थी और बारात दुल्हन के दरवाजे पर लग चुकी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगी बारात (Marriage procession) में घुस गयी। बारातियों को रौंदने के बाद कार...

  • रांची में महिला पत्रकार और उनके बेटे की अवस्था स्थितियों में मौत

    रांची। रांची (Ranchi) शहर की हरमू हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाली महिला पत्रकार (Woman journalist) सुधा श्रीवास्तव (Sudha Srivastava) और उसके बेटे की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह दोनों की मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सुधा श्रीवास्तव लंबे समय से बीमार चल रही थीं। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। घर पर उनके साथ सिर्फ उनका बेटा था। सुधा ने हॉस्पिटल ले जाने के पहले ही...

  • रांची में जमीन फर्जीवाड़े में छह ठिकानों पर ईडी कर रही छापेमारी

    रांची। रांची (Ranchi) में सेना की जमीन (Military Land) के अलावा कई भू-खंडों को फर्जी दस्तावेज (Forged Document) के आधार पर बेच डालने के मामले में ईडी (ED) जांच की जद में कई और रसूखदार लोग आए हैं। ईडी की टीमों ने बुधवार को रांची में कांट्रैक्टर बिपिन सिंह (Bipin Singh) समेत चार लोगों के आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी (Raid) शुरू की है। रांची के खेलगांव, मोरहाबादी, अशोक नगर और बूटी मोड़ के अलावा जमशेदपुर के दो ठिकानों पर भी छापामारी चल रही है। इसी मामले में सबसे पहले बीते 13 अप्रैल को आईएएस छवि रंजन (Chhavi Ranjan) सहित...

  • रांची में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, केंद्र से राज्य को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश

    रांची। झारखंड के बोकारो (Bokaro) में बर्ड फ्लू (bird flu) के कारण करीब 4,000 मुर्गियों और बत्तखों को मारे जाने के मात्र एक सप्ताह बाद रांची में भी बर्ड फ्लू (bird flu) (एवियन इंफ्लुएंजा) (avian influenza) की पुष्टि हुई है। केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक सभी कार्रवाई करने को कहा है। एक अधिकारी ने कहा, केंद्र ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह (Sukhdev Singh) को तीन मार्च को लिखे एक पत्र में रांची में मुर्गियों में एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) संक्रमण की पुष्टि की तथा राज्य को...

  • कर्मियों की नियमित ट्रेनिंग है ज़रूरी: बीवीआर मोहन रेड्डी

    रांची। झारखंड में एक्सएलआरआई पीजीडीएम (जीएम) (XLRI PGDM GM)जमशेदपुर की ओर से सीएक्सओ सेशन का आयोजन किया गया। इसमें साइंट (Cyient) कंपनी के संस्थापक अध्यक्ष व बोर्ड के सदस्य बीवीआर मोहन रेड्डी (BVR Mohan Reddy) मुख्य वक्ता रूप उपस्थित थे। एक्सएलआरआइ के अविनाश रागी ने जहां उद्घाटन भाषण दिया वहीं प्रो कनगराज अय्यालुसामी ने गुलदस्ता भेंट बीवीआर मोहन रेड्डी का स्वागत किया। मौक़े पर श्री रेड्डी ने आज अपनी यात्रा और अपनी कंपनी के बारे में एक प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें उन्होंने कंपनी के विजन, मिशन और मूल्यों को साझा किया। उन्होंने अपनी यात्रा को साझा करते हुए बताया कि कैसे...

  • खेल प्रेमियों से सांसद खेल महोत्सव में सम्मिलित होने की अपील

    रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय सेठ ने कहा कि खेल महोत्सव (sports festival), रांची लोकसभा क्षेत्र का भव्य और ऐतिहासिक महोत्सव बनने वाला है। 17 फरवरी से 19 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में रांची लोकसभा (Ranchi Lok Sabha constituency) क्षेत्र के 3000 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित इस महोत्सव में 6 प्रकार के खेलों से जुड़ी प्रतिस्पर्धा होगी, इसमें बैडमिंटन, एथलेटिक्स, वुशु, तीरंदाजी, योगासन और कबड्डी को शामिल किया गया है। 3 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में 650 से अधिक मेडल और ट्रॉफी प्रतिभागियों को...

  • रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना मंगलवार को

    रांची। झारखंड (Jharkhand) में पक्ष-विपक्ष के सियासी खेमे एक और चुनावी अग्नि परीक्षा के लिए तैयार हो चुके हैं। रांची से सटे रामगढ़ विधानसभा की सीट पर 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव (by-election) के लिए अधिसूचना (notification) 31 जनवरी को जारी होगी और इसके साथ ही नामांकन (nomination papers) के पर्चे भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राज्य में 2019 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद यह पांचवां उपचुनाव है। 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहलेइस उपचुनाव को सियासी नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है। इस सीट पर 2019 में जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस...

  • रांची में टीएसपीसी उग्रवादियों से मुठभेड़ में विस्फोट बरामद

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों और प्रतिबंधित संगठन तृतीय-सम्मेलन प्रस्तुति समिति (Tritiya-Sammelan Pratishan Committee) (टीएसपीसी-TSPC) के उग्रवादियों (militant) के बीच रविवार रात भीषण मुठभेड़ हुई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रांची के बुडमू प्रखंड के सुमो जंगल में रविवार रात आठ बजे के आसपास उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षाबल (security forces) तलाशी अभियान पर थे। अधिकारी के मुताबिक, सुरक्षाबल जैसे ही इलाके में पहुंचे टीएसपीसी के उग्रवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल (Kishor...

  • रांची के आईआईएम हॉस्टल से छात्र का शव बरामद

    रांची। झारखंड में रांची (Ranchi) के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित आईआईएम हॉस्टल (IIM hostel) में फंदे से लटका हुआ एक छात्र (student) का शव (Dead body) पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया है। छात्र का दोनों हाथ बंधा हुआ था। छात्र का रूम आईआईएम कैंपस में पांचवे तल्ले पर 505 स्थित है। युवक की पहचान 23 वर्षीय शिवम पांडेय (Shivam Pandey) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बनारस का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया...

और लोड करें