‘आज की रात’ गाने पर रानी चटर्जी ने किया जबरदस्त डांस
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान पूरी तरह अपनी ओर खींचा। इस वीडियो में रानी चटर्जी बॉलीवुड की हिट फिल्म 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में रानी चटर्जी ने गाने के हर स्टेप और मूव को उसी अंदाज में किया है, जिस तरह एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने फिल्म में किया था। सोशल मीडिया पर फैंस ने रानी चटर्जी के इस डांस को देखकर उन्हें 'भोजपुरी की तमन्ना भाटिया' का...