रणवीर सिंह की नई सर्वाइवल फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की महत्वाकांक्षी नई सर्वाइवल फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू हो गई है। अनन्या बिरला के बिरला स्टूडियोज, ट्रू स्टोरी फिल्म्स और मां कसम फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली 'प्रलय' एक महत्वाकांक्षी एंड-ऑफ-द-वर्ल्ड एक्शन थ्रिलर है। फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर मुंबई में शुरू हो गई है। इसके साथ ही भारतीय सिनेमा की बड़े पैमाने पर बनाई जा रही फिल्मों में से एक की शूटिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर - द रिवेंज' के बाद रणवीर सिंह की अगली...