मुंबई। बॉलीवुड स्टार जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही माता-पिता बनने वाले है। उन्होंने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। वह सितंबर में अपने पहलेे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। रणवीर और दीपिका ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर यह गुड न्यूूज शेयर की। Ranveer Deepika Become Parent
उन्होंने एक कार्ड शेयर किया,जिस पर बच्चों के कपड़े, शूज और बैलून दिखाई दे रहेे हैं। पोस्ट में सितंबर 2024 भी लिखा है। जोड़े ने हाथ जोड़ने वाली और इविल आई इमोजी भी पोस्ट की है। यह खबर सामने आने के बाद कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने दीपिका के पोस्ट पर कमेंट किया,’ओएमजी, आप दोनों को बधाई। रणवीर और दीपिका ने नवबंर 2018 पूरे रीति-रिवाज के साथ इटली में शादी की थी। अब शादी के 6 साल बाद कपल ने यह गुड न्यूूज दी है। रणवीर और दीपिका ने एक साथ ‘गोलियों की रास-लीला: राम लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ें:
शेख शाहजहाँ 10 दिन की पुलिस हिरासत में
भारतीय रॉकेट पर चीनी झंडे से विवाद
तापसी पन्नू मार्च में मथियास बो से शादी करेंगी
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



