कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी भी बरी हो गए
कांग्रेस नेता कमलनाथ थोड़े दिन के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। करीब सवा साल तक वे पद पर रहे। लेकिन उस बीच सबसे ज्यादा विवाद उनके भांजे रतुल पुरी और उनके कुछ करीबी सहयोगियों के भ्रष्टाचार को लेकर बना था। रतुल पुरी गिरफ्तार भी हुए थे और उससे पहले कई एजेंसियों ने उनसे लगातार पूछताछ की थी। मीडिया में एजेंसियों की ओर से खबर दी गई थी कि रतुल पुरी ने आठ हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया है। यह भी खबर प्लांट की गई उन्होंने दुबई में एक रात में जुए में आठ करोड़ रुपए उड़ा दिए।...