जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची आरसीबी
आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में एक बार फिर पहले स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी की यह इस सीजन की आठवीं जीत रही और अब टीम के 12 मुकाबलों में 16 प्वाइंट हो गए हैं। आरसीबी की जीत से गुजरात टाइटंस (जीटी) का नुकसान हुआ है और वह दूसरे नंबर पर खिसक गई है। हालांकि जीटी के भी आरसीबी के बराबर 16 प्वाइंट हैं, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (+1.053) का...