Real Madrid

  • नडाल रियल मैड्रिड के निदेशक मंडल में हुए शामिल

    टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के निदेशक मंडल का सदस्य बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। टीम के लंबे समय से प्रशंसक रहे नडाल मार्च 2017 से रियल मैड्रिड के मानद सदस्य हैं। क्लब ने बुधवार को नडाल को लेकर जारी बयान में कहा रियल मैड्रिड और सभी मैड्रिडिस्टा के लिए यह एक बहुत बड़ा सम्मान है कि उनके जैसे खेल और मानवीय कद के व्यक्ति, जो स्पेनिश और वैश्विक खेलों में एक मिसाल हैं, हमारे निदेशक मंडल में शामिल हो रहे हैं और इस भूमिका से हमारे क्लब के वर्तमान...

  • फुटबॉल लीग कोपा डेल रे से रियल मैड्रिड बाहर

    अल्बासेटे के कार्लोस बेलमोंटे स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल लीग कोपा डेल रे में रियल मैड्रिड को हार का सामना करना पड़ा। उनकी टीम को दूसरी टियर की टीम अल्बासेटे ने 3-2 से शिकस्त दी। अल्वारो अर्बेलोआ का रियल मैड्रिड के कोच के तौर पर यह डेब्यू मुकाबला था, जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।  घने कोहरे के बीच हुए मुकाबले के लिए आर्बेलोआ ने अपनी पुरानी टीम कास्तिया बी-टीम के खिलाड़ियों पर भरोसा जताया और युवा खिलाड़ियों जॉर्ज सेस्टेरो और डेविड जिमेनेज को शुरुआती एकादश में शामिल किया। दूसरी ओर, अल्बासेटे ने भी अपने कई नियमित खिलाड़ियों को आराम...