उत्तराखंड : टिहरी गढ़वाल में चंबा-कोटी रोड पर वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना चंबा क्षेत्र के अंतर्गत चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप वाहन (मैक्स) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। हादसा तब हुआ जब वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था। सभी यात्री घनसाली क्षेत्र के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के निवासी थे। वे हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। रास्ते...