रोहित पवार की अलग राजनीति
महाराष्ट्र में मराठा नेता की वैकेंसी बन गई है। शरद पवार की राजनीति का आखिरी अध्याय चल रहा है और अजित पवार का निधन हो गया है। उनकी पत्नी या परिवार का कोई दूसरा सदस्य अभी तुरंत उनकी जगह लेने के योग्य नहीं है। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले की शादी सदानंद सुले से हुई है, जिनकी जाति कायस्थ है। सुप्रिया की स्वीकार्यता मराठा राजनीति में नहीं होगी। सो, एकनाथ और उनके बेटे श्रीकांत शिंदे सबसे बड़े दावेदार हैं। लेकिन शरद पवार के पोते रोहित पवार ने शिंदे परिवार के लिए गंभीर चुनौती पेश की है। रोहित इस समय...