अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित और कोहली का फिटनेस टेस्ट होगा
भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं। करियर के आखिरी दौर में चल रहे रोहित और विराट ज्यादा से ज्यादा वनडे मैचों का हिस्सा हों, ऐसा भारतीय क्रिकेट फैंस चाहते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज में फिटनेस की वजह से दोनों दिग्गजों के खेलने पर संशय की स्थिति है। अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने रोहित शर्मा और विराट कोहली...