Rohit Shetty

  • रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन

    मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में लगातार जांच जारी है और मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ बड़े-बड़े सुराग भी लग रहे हैं।  अब मामले में क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि शूटर्स को एटीएम के जरिए घटना को अंजाम देने के लिए मोटी रकम दी गई थी और फंडिंग पड़ोसी देश नेपाल से हुई थी। फंडिंग की पुष्टि के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच को और गहन कर दिया है। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने अब अंतरराष्ट्रीय साजिश का रूप लेना शुरू कर...

  • रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, इस साजिश के पीछे बिश्नोई गैंग

    बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि इस हमले की साजिश बिश्नोई गैंग के महाराष्ट्र प्रमुख शुभम लोनकर और उसके भाई प्रवीण लोनकर ने रची थी।  खास बात यह है कि प्रवीण लोनकर इस वक्त बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जेल में बंद है। इसके बावजूद उसने रोहित शेट्टी पर हमले के लिए हथियार और आर्थिक मदद मुहैया कराई। क्राइम ब्रांच को शक है कि प्रवीण लोनकर ने जेल में रहते हुए ही इस पूरे अपराध...

  • रोहित शेट्टी फायरिंग मामला : छह आरोपियों को 25 फरवरी तक की रिमांड

    बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में लगातार बड़े अपडेट्स आ रहे हैं। सोमवार सुबह ही मुंबई क्राइम ब्रांच ने शूटर दीपक चंद्र की गिरफ्तारी राजस्थान से की और उसके साथ 5 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा था, लेकिन अब पुलिस के हत्थे विष्णु कुशवाहा नाम का एक और आरोपी चढ़ा है जिसे पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है।  मामले में अब तक 12 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सोमवार को क्राइम ब्रांच ने 6 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 25 फरवरी तक की रिमांड ली है। क्राइम ब्रांच को शक है कि ये सभी आरोपी...

  • रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा शुभम लोनकर फरार

    बॉलीवुड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा सेलेब्स को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पहले अभिनेता सलमान खान, कमीडियन कपिल शर्मा, और अब निर्देशक-निर्माता रोहित शेट्टी के साथ हुई घटना से हर कोई हैरान है।  मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है और इलाके की सारी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। क्राइम ब्रांच को मामले में कई सबूत भी मिले हैं, जिनके आधार पर क्राइम ब्रांच का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का वांटेड गैंगस्टर शुभम लोनकर घटना का मास्टरमाइंड है और उसी ने घटना की जिम्मेदारी भी ली है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले...

  • औसत फ़िल्मों के यूनिवर्स में दर्शक

    रोहित शेट्टी फिर अपने कॉप यूनिवर्स में लौट गए हैं। ‘सिंघम’ के बाद आईं ‘सिंघम रिटर्न’, ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ इसी यूनिवर्स का हिस्सा थीं। अब रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ की शक्ल में रामायण पेश कर रहे है। इस फ़िल्म में रामायण जैसा कथानक है। इस फ़िल्म में आतंकवाद है, राष्ट्रवाद है, पाकिस्तान है, मुसलमान है और नया कश्मीर है, जहां अब पत्थरबाज़ी बंद हो गई है। नए भारत के नए दर्शकों को और क्या चाहिए? परदे से उलझती ज़िंदगी नितेश तिवारी जो रनबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के साथ ‘रामायण’ बना रहे हैं, वह दो टुकड़ों में बनेगी...