रूस से तेल खरीद का मामला संप्रभुता का है
भारत अपनी जरुरत के लिए रूस से तेल खरीदेगा या नहीं यह भारत की संप्रभुता का मामला है। यह कहने भर से काम नहीं चलेगा कि भारत ने इस तरह का कोई आधिकारिक आदेश नहीं जारी किया है कि रूस से तेल नहीं खरीदा जाएगा। ध्यान रहे जब खरीद शुरू हुई थी तब भी यह आदेश नहीं जारी हुआ था कि भारत अब बड़ी मात्रा में रूस से तेल खरीदेगा। जैसे चुपचाप तेल खरीद शुरू हुई वैसे ही कम हो गई है। लेकिन सवाल है कि खरीद कम होगी या पूरी तरह से बंद हो जाएगी? कई साल के बाद...