सबरीमाला मंदिर पर 10वें दिन सुनवाई
नई दिल्ली। सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मसले पर बुधवार को 10वें दिन सुनवाई हुई। बुधवार को वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने इस पर सवाल उठाया कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू है इसके बावजूद महिलाओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इंदिरा जयसिंह की दलीलों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सामाजिक सुधार के नाम पर धर्म को खोखला नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि आस्था और विवेक के मामलों पर कोर्ट में बहस नहीं हो सकती। इससे पहले इंदिरा जयसिंह ने कहा कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का फैसला...