दत्तात्रेय भक्त सहस्त्रार्जुन
नर्मदा नदी के तट पर अवस्थित अपनी राजधानी माहिष्मति में उन्होंने लंकाधिपति रावण के अतिरिक्त नागों के राजा कार्कोटक नाग को भी हराकर बंदी बना रखा था। एक हज़ार हाथों की शक्ति होने की वरदान के कारण सहस्त्रार्जुन नाम से विख्यात माहिष्मती नरेश के पास एक हजार अक्षौहिणी सेनाएं भी थी। लेकिन परशुराम से उनकी विवाद के कारण यह अति समृद्ध व विख्यात हैहय साम्राज्य नष्ट हो गया। 28 अक्टूबर- सहस्त्रार्जुन जयंती भारतीय काल गणनानुसार पचीसवें कृतयुग के आरंभ में माहिष्मती साम्राज्य के महाराज हैहय के दसवीं पीढ़ी के त्रेतायुगीन हैहय शासक महाराज कृतवीर्य अत्यंत प्रतापी राजा थे। उनकी कई...