सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत
सम्मान कैपिटल लि ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही मजबूत परिचालन और वित्तीय उपलब्धियां दर्शाते हुए पहली तिमाही की तुलना में ऋण वितरण में 62 प्रतिशत और शुद्ध लाभ में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। कंपनी की तिमाही वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार उसने दूसरी तिमाही में 6,278 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किये जो पहली तिमाही में 3878 करोड़ रुपये की तुलना में 62 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ (कर पश्चात लाभ) 312 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया जो पहली तिमाही में 243 करोड़ रुपये था। रिपोर्ट...