नीतीश की सम्राट से मुलाकात
पटना। बिहार की राजनीति में हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग पर मुलाकात की। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आवास के द्वार पर नीतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में सम्राट चौधरी हाथ जोड़कर नीतीश कुमार को प्रणाम करते नजर आए, वहीं नीतीश कुमार ने अभिभावक की तरह उनके कंधे पर हाथ रखा। नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली।...