संजय सिंह ने उप राष्ट्रपति से शिकायत की
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद और राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय सिंह ने आप छोड़ने वाले सात राज्यसभा सांसदों की शिकायत रविवार को उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से की। संजय सिंह ने उप सभापति सह राज्यसभा सभापति को याचिका सौंप कर भाजपा में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के सात सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। संजय सिंह ने कहा कि इन सदस्यों का पार्टी छोड़ना दलबदल विरोधी कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और लोकसभा के पूर्व महासचिव पीडीटी अचारी सहित कई संवैधानिक...