‘आप’ सांसद संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी रेड
गुरुग्राम। सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के विभिन्न ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड डाली। इस कार्रवाई पर आप नेताओं ने नाराजगी जताई है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि ये फर्जी मामला है। सांसद संजीव अरोड़ा पर फर्जी तरीके से जमीन खरीदने का आरोप है। ईडी का कहना है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Cases) में की गई है। गुरुग्राम में अरोड़ा की कंपनी है यहां पर छापा पड़ा इसके अलावा आप सांसद के लुधियाना स्थित आवास पर भी ईडी पहुंची।...