संजीव अरोड़ा के भाजपा में शामिल होने का समय
पंजाब सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने गिऱफ्तार कर लिया है। यह संयोग है कि संजीव अरोड़ा पहले राज्यसभा सांसद थे और इसी साल उनको उपचुनाव लड़ा कर विधायक बनाया गया और वे मंत्री बने। उनकी खाली की हुई राज्यसभा सीट पर राजेंदर गुप्ता को उच्च सदन भेजा गया। पिछले दिनों राजेंदर गुप्ता आम आदमी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ साथ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक अशोक मित्तल भी भाजपा में शामिल हो गए। अशोक मित्तल जिस दिन भाजपा में शामिल हुए उससे ठीक...