sanjeev balyan

  • रूड़ी ने बालियान को नहीं शाह को हराया!

    कांस्टीट्यूशन क्लब के सेक्रेटरी एडमिनिस्ट्रेशन का चुनाव भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूड़ी जीत गए। दो दशक बाद भी क्लब पर उनका कब्जा बरकरार रहा। उन्होंने भाजपा के ही पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को एक सौ से ज्यादा वोट से हराया। सोचें, सात सौ से कम वोट पड़े थे और उसमें वे एक सौ से अधिक वोट से जीते, जबकि बालियान को सत्ता का उम्मीदवार माना जा रहा था। कांस्टीट्यूशन क्लब का चुनाव इससे पहले कभी भी राष्ट्रीय महत्व का नहीं बना था। यहां तक कि इसकी चर्चा भी आम नहीं होती थी। चुपचाप चुनाव होते...

  • बिहार चुनाव पर असर होगा

    राजधानी दिल्ली में कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव का संदेश बिहार तक जाएगा। राजीव प्रताप रूड़ी के खिलाफ जब भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को उतारा गया तभी बिहार में ठाकुरों की नाराजगी बढ़ी। ध्यान रहे बिहार के ठाकुर पहले से अनदेखी किए जाने से नाराज हैं और ऊपर से रूडी को एक छोटे से चुनाव में हराने के लिए भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व लग गया तो नाराजगी और बढ़ी। ध्यान रहे बिहार में एनडीए के 31 सांसद जीते हैं लेकिन किसी राजपूत को केंद्र में मंत्री नहीं बनाया गया है। बिहार और झारखंड दोनों मिला...

  • ठाकुर बनाम जाट में फिर ठाकुर जीते

    दिल्ली में इस बात की बड़ी चर्चा रही कि कांस्टीट्यूशन क्लब का चुनाव नई और पुरानी भाजपा के बीच लड़ा जा रहा है लेकिन साथ ही इस बात की भी चर्चा रही कि यह चुनाव ठाकुर बनाम जाट का भी है। यह भी कहा गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ठाकुर बनाम जाट का झगडा दिल्ली पहुंच गया है। गौरतलब है कि संजीव बालियान और संगीत सोम में पुराना झगड़ा है। सोम का आरोप था कि बालियान ने जाट वोट नहीं दिलवाए, जिसकी वजह से वे 2022 का विधानसभा चुनाव हारे। इसके बाद जब बालियान पिछले साल लोकसभा का चुनाव...

  • रूड़ी बनाम बालियान का मुकाबला

    कांस्टीट्यूशन क्लब का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। जिस दिन भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजीव प्रताप रूड़ी के खिलाफ भाजपा के ही पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने नामांकन किया उसी दिन से इस मुकाबले पर सबकी नजर है। इस मुकाबले की कई परतें एक एक करके खुल रही हैं। यह सिर्फ कांस्टीट्यूशन क्लब के सेक्रेटरी एडमिन का चुनाव नहीं है, बल्कि उससे ज्यादा बहुत कुछ है। यह अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा बनाम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की भाजपा का मुकाबला भी बताया जा रहा है। खबर है कि अमित शाह का समर्थन...