Satya Niketan Accident

  • सत्य निकेतन हादसे के मामले में पीजी संचालक गिरफ्तार

    दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को ढह गई इमारत में पीजी का संचालन करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह इस मामले में अब तक हुई पांचवीं गिरफ्तारी है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को एक इमारत गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी। इस इमारत का इस्तेमाल छात्रों के लिए ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) आवास के रूप में किया जा रहा था। इमारत के मलबे से 12 लोगों को निकाला गया था जिनमें से सात लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य...

  • सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर एनएसयूआई का विरोध, इस्तीफे की मांग

    नई दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की दुखद घटना के कुछ दिनों बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति के एक कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) ने कड़ा विरोध जताया है। आर्ट्स फैकल्टी के पास आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया और कुलपति के तत्काल इस्तीफे की मांग की। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि जब सत्य निकेतन हादसे से छात्र और उनके परिवार पीड़ा से गुजर रहे हैं, ऐसे समय में कुलपति का समारोह में शामिल होना गंभीर सवाल खड़े करता...