पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर सहित चार राज्यों के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को दोपहर सवा बजे के करीब दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका निधन हुआ। वे 79 साल के थे। सत्यपाल मलिक किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर उनको 11 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे बिहार, जम्मू कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल रहे। उन्होंने 2018 में ओडिशा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था। सत्यपाल मलिक 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू...