scam

  • घोटाले की खबरों से भरे अखबार

    आमतौर पर टेलीविजन चैनलों पर अब घोटालों की खबरें नहीं दिखाई जाती हैं। लेकिन अखबार अब भी ऐसी खबरें छाप रहे हैं। किसी भी दिन का अखबार खोलिए तो घोटाले ही घोटाले दिखेंगे सोचें, 12 साल पहले 2014 में भाजपा का पूरा प्रचार अभियान तत्कालीन यूपीए सरकार के कथित घोटालों को लेकर थे। ए टू जेड घोटाले की बात होती थी। भाजपा ने प्रचार किया कि कांग्रेस राज में आकाश से पाताल तक घोटाला हुआ है। उसी समय न खाऊंगा न खाने दूंगा का नारा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलंद किया था। लेकिन आज जिधर देखिए लोग सैकड़ों, हजारों...

  • केजरीवाल मामले में जल्दी सुनवाई नहीं होगी

    नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने शराब नीति में हुए कथित घोटाले में अरविंद केजरीवाल से जुड़े केस की जल्दी सुनवाई से इनकार कर दिया है। केजरीवाल ने सुनवाई के लिए तय तारीख 20 दिसंबर से पहले सुनवाई करने की याचिका लगाई थी। उनकी याचिका खारिज करते हुए जस्टिस मनोज कुमार ओहरी ने कहा- सुनवाई तय तारीख पर ही होगी। हमारे पास सुनवाई के लिए और भी बहुत सारे मामले हैं। कोर्ट के जल्दी सुनवाई से इनकार के बाद केजरीवाल के वकील ने कहा कि उनके खिलाफ दायर ईडी की याचिका की कॉपी उन्हें पहले से मुहैया कराई जाए। कोर्ट...