seat sharing

  • राजद-कांग्रेस का झगड़ा जारी

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की 121 सीटों पर नामांकन की समय सीमा शुक्रवार को खत्म हो गई लेकिन नामांकन का समय खत्म होने तक महागठबंधन की पार्टियां आपस में लड़ती रहीं। कांग्रेस, राजद, वीआईपी और तीनों कम्युनिस्ट पार्टियों के बीच शुक्रवार की शाम तक खींचतान चलती रही। तमाम कोशिशों के बावजूद समझौता नहीं हुआ और कम से कम आठ विधानसभा सीटों पर महागठबंधन की पार्टियों के उम्मीदवार आमने सामने खड़े हो गए। नामांकन के आखिरी दिन तक उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस रहा और दोपहर तक सिंबल बदले जाते रहे। कांग्रेस पार्टी ने अपने 48 उम्मीदवारों...

  • महागठबंधन में क्या होगा सीटों का फॉर्मूला

    बिहार में विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन में महाखटपट चल रही है। सारी पार्टियां अपनी अपनी ताकत दिखाने में लगी हैं। कोई सीटों की अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि एक व्यावहारिक फॉर्मूला निकल रहा है, जिसके आधार पर सीट बंटवारा हो जाएगा। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा की मोतिहारी रैली के बाद यानी 26 सितंबर के बाद किसी दिन सभी पार्टियां सीट बंटवारे पर मुहर लगाएंगी। जानकार सूत्रों का कहना है कि महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियां अपनी पहले वाली मांग से पीछे हट रही हैं। राजद भी...

  • महाराष्ट्र: संजय राउत का दावा, हम सत्ता पर काबिज होंगे

    मुंबई। महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद एवं शिवसेना (यूबीटी) के दिग्गज नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने बुधवार को दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी की जीत पक्की है और वो सरकार बनाने जा रही है। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर संजय राउत ने कहा कि 'महाविकास अघाड़ी' में सीट शेयरिंग का कोई फार्मूला नहीं है। महाविकास अघाड़ी में प्रत्याशियों के नामों की सूची इसलिए लेट हुई, क्योंकि हम सत्ता पर काबिज होने जा रहे हैं। दावा किया कि हम सत्ता पर कब्जा करने जा रहे हैं और बाकी के लोग विपक्ष में...

  • झारखंड: एनडीए में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति

    रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए (NDA) के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आजसू पार्टी (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) 10, नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को रांची के हरमू स्थित झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में भाजपा और आजसू के नेताओं ने सीट शेयरिंग का ऐलान किया। समझौते के अनुसार, आजसू पार्टी को सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुलसलाई, डुमरी, पाकुड़,...

  • झारखंड में आसान नहीं सीट बंटवारा

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार, तीन अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की। वे नई दिल्ली के गोल मार्केट में बने नए झारखंड भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में थे। उस कार्यक्रम में जेएमएम, कांग्रेस और राजद तीनों के नेताओं की मौजूदगी थी, जिससे यह संदेश गया कि गठबंधन के अंदर कोई समस्या नहीं है। परंतु तीनों पार्टियों के नेता मान रहे हैं कि सैद्धांतिक रूप से साथ होने के बावजूद सीट बंटवारे में समस्या आएगी। इसका कारण यह है कि सरकार...

  • सीट शेयरिंग को लेकर अभी कोई बात नहीं: संजय राउत

    मुंबई। लोकसभा चुनाव के बाद देश के कई राज्यों में अब विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र की अगर हम बात करें तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी जोरों पर हैं। वहां इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा था कि वह करीब 100 विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। शरद पवार के इस बयान पर शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि शरद पवार हमारे एमवीए के स्तम्भ और मार्गदर्शक हैं। अब तक सीट शेयरिंग को लेकर कोई बात नहीं हुई है। सीट...

  • बिहार में भाजपा 17 और जदयू 16 सीटों पर लड़ेगी

    नई दिल्ली। बिहार में एनडीए की सहयोगी पार्टियों में सीट बंटवारे का फैसला हो गया है। तमाम अटकलों से उलट बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 16 सीटें बचाने में कामयाब हो गए। पिछली बार वे एनडीए में रहते हुए 17 सीटों पर लड़े थे। भाजपा पिछली बार की तरह इस बार भी 17 सीटों पर लड़ेगी। लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान गुट को पांच सीटें मिली हैं, जबकि जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक एक सीटें मिली हैं। जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश...

  • उचित समय पर सीट बंटवारे की घोषणा: विजय सिन्हा

    पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने सोमवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य के चुनाव लड़ने की चर्चा को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू यादव (Lalu Yadav) के परिवार के सभी सदस्य राजनीति में रहने के अधिकारी हैं। Vijay Sinha Seat Sharing यह पार्टी ही परिवारवादी और वंशवादी है। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई नाराज नहीं है। सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर सबकुछ तय हो...

  • तमिलनाडु में ‘इंडिया’ गठबंधन तय

    चेन्नई। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की पार्टियों ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। बताया जा रहा है कि राज्य की 39 में से कांग्रेस को 10 सीटें देने का फैसला हुआ है। तमिल फिल्मों के सुपर सितारे कमल हासन भी इस गठबंधन का हिस्सा बन गए हैं। जानकार सूत्रों के मुताबिक उनको अगले साल होने वाले राज्यसभा चुनाव में एक सीट दी जाएगी। इस समझौते के बाद कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम, एनएनएम भी ‘इंडिया’ का हिस्सा बन गई है। बताया जा रहा है कि डीएमके ने वाइको की पार्टी...

  • आप और कांग्रेस के बीच दिल्ली समेत 5 राज्यों में सीट बंटवारे का ऐलान

    Seat Sharing :- लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन हो गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा भी कांग्रेस और आप के नेताओं की तरफ से कर दी गई है। दिल्ली में चार लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस को तीन सीट दी गई है। पंजाब पर दोनों के बीच सहमति नहीं बनी, लेकिन हरियाणा में आम आदमी पार्टी को एक लोकसभा सीट दी गई है। जबकि, 9 पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली में सात लोकसभा सीटें हैं।...

  • ‘इंडिया’ की सीट बंटवारे पर बैठक

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठकों का दौर मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। बिहार और दिल्ली व पंजाब के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को लेकर बैठक हुई। कांग्रेस की नेशनल अलायंस कमेटी ने महाराष्ट्र को लेकर शिव सेना के उद्धव ठाकरे गुट और एनसीपी के शरद पवार गुट के साथ बात की तो उत्तर प्रदेश को लेकर समाजवादी पार्टी के साथ बैठक हुई। हालांकि दोनों बैठकों में कोई फैसला होने की खबर नहीं है। गौरतलब है कि रविवार को कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनता दल के साथ और सोमवार को...

  • छह राज्यों में सीट बंटवारे की चुनौती

    विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ की चौथी बैठक की एक खास बात यह रही कि सभी मुख्य  पार्टियों के नेताओं ने सबसे बड़ी चुनौती को पहचाना और उस पर विस्तार से चर्चा की। विपक्ष की सबसे बड़ी चुनौती ऐसे छह राज्यों में सीट बंटवारे की है, जहां कांग्रेस बड़ी ताकत नहीं है। इन छह राज्यों की सबसे बड़ी बात यह है कि वहां प्रादेशिक पार्टियां मजबूत हैं और भाजपा भी मजबूत है। दूसरी खास बात यह है कि इन छह राज्यों में ही गठबंधन की पार्टियां ताकत लगा कर भाजपा की सीटें कुछ कम कर सकती हैं। इनके अलावा एक...

  • कांग्रेस सीट शेयरिंग पर बात नहीं चाहती!

    कांग्रेस पार्टी अभी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे या एडजस्टमेंट के बारे में बात नहीं करना चाहती है। दूसरी ओर उसकी कई सहयोगी पार्टियां और विपक्षी एकता के प्रयास में जुटी पार्टियों के नेता चाहते हैं कि अभी से ही सीटों का बंटवारा तय हो जाए ताकि सभी पार्टियां अपनी तैयारी में जुटें। ऐसी पार्टियां जो चाहती हैं कि पूरे देश में भाजपा के खिलाफ हर सीट पर विपक्ष का भी एक उम्मीदवार हो उनको लग रहा है कि सीटों का बंटवारा हो जाने से तस्वीर साफ हो जाएगी और उनको उम्मीदवार तय करने में आसानी होगी। सीट...

और लोड करें