पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने सोमवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य के चुनाव लड़ने की चर्चा को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू यादव (Lalu Yadav) के परिवार के सभी सदस्य राजनीति में रहने के अधिकारी हैं। Vijay Sinha Seat Sharing
यह पार्टी ही परिवारवादी और वंशवादी है। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई नाराज नहीं है। सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर सबकुछ तय हो जाएगा। सक्षम नेतृत्व चर्चा कर रहा है। जल्द ही सभी चीजें साफ हो जाएगी।
राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) द्वारा प्रश्नपत्र लीक होने पर सवाल उठाए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति घोटाला के मसीहा के रूप में लोग तेजस्वी यादव और उनके परिवार को ही जान रहे हैं। इनके समय ही सिपाही भर्ती घोटाला और कई घोटाले हुए थे। उन्होंने तेजस्वी यादव को प्रतिपक्ष के नेता के रूप में सकारात्मक भूमिका निभाने की सलाह भी दी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ‘शक्ति’ से लड़ने के बयान के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है और जो लोग लोकतंत्र के महापर्व में जाति-धर्म की बात करते हैं, वह उनकी सोच और मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे लोगों को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है।
यह भी पढ़ें:
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


