अलग सीमांचल राज्य की चर्चा क्यों?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन तक बिहार के सीमांचल की यात्रा पर थे। य़ह बहुत असामान्य बात है कि केंद्रीय गृह मंत्री किसी इलाके में इतना लंबा प्रवास करें। आमतौर पर बड़े नेता अपने गृह प्रदेश या चुनाव क्षेत्र में भी इतना समय नहीं देते हैं। अमित शाह नक्सल प्रभावित इलाकों में भी रूके हैं। लेकिन सीमांचल का मामला थोड़ा अलग है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और घुसपैठ को लेकर सीमांचल में कई मीटिंग्स की। उनके साथ केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृह...