युवा शक्ति बनाम सीनियर सिटिजन बजट
केंद्र सरकार ने युवा शक्ति का बजट पेश करने का दावा किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए यह बात कही तो बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि यह युवा शक्ति का बजट है। जेन जी का जिक्र जरूर ऐसे मामलों में किया जाता है। हालांकि केंद्र सरकार ने भी बजट में बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए डेढ़ लाख केयरगिवर तैयार करने का प्रावधान किया है। उधर केरल में सीपीएम के नेतृत्व वाली लेफ्ट मोर्चे की सरकार ने पूरा बजट ही सीनियर सिटिजन को समर्पित किया है। गौरतलब...