Sergio Gor

  • ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

    दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20 शिखर सम्मेलन में ये दोनों नेता शामिल नहीं हुए थे। उसमें तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत आए थे। इसलिए ब्रिक्स सम्मेलन में जिनपिंग और पुतिन दोनों का आना बड़ी बात थी। उनके अलावा ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों और 10 पार्टनर देशों के नेता...

  • गोर के बयान पर सफाई तो बहुत दयनीय

    पता नहीं ऐसा क्या हो रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका के साथ भारत की कोई बात ठीक नहीं बैठ रही है। कभी एक बात सही होती दिखती है तो दूसरी बात बिगड़ जाती है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने पिछले दिनों भारत के लोगों को खुश कर दिया था। वे जम्मू कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर गए तो उन्होंने श्रीनगर में कहा कि कश्मीर भारत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बाद पाकिस्तान ने खूब तीखी प्रतिक्रिया दी। लेकिन भारत में यह धारणा बनी की गोर भारत के...

  • अब सांत्वना पुरस्कार!

    पैक्स सिलिका का मकसद सेमीकंडक्टर, महत्त्वपूर्ण खनिज और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में वैकल्पिक सप्लाई चेन बनाना है। ऐसी सप्लाई शृंखला, जो चीन पर निर्भर ना रहे। मगर यह दीर्घकालीन योजना है, जिसको लेकर अभी कई अस्पष्टताएं हैं। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने नई दिल्ली पहुंचने पर भारत को जो ‘उपहार’ दिया, वह एक सांत्वना पुरस्कार ही है। राजदूतों का काम संबंधित देश में अपने मुल्क के लिए सद्भावना निर्मित करना भी होता है, तो गोर ने भारतीय कानों को सुहावनी लगने वाली बातें कहीं। साथ ही एलान किया कि भारत को अगले महीने पैक्स सिलिका गठबंधन में शामिल होने...

  • आशंकाएं और अटकलें

    यह अच्छी खबर है, क्योंकि भारत में ट्रंप का दूत एक ऐसा व्यक्ति होगा, जो उनका खास विश्वस्त है। मगर पेच यह है कि ट्रंप ने गोर को दक्षिण और मध्य एशिया के लिए विशेष दूत भी बना दिया है। डॉनल्ड ट्रंप ने अपने निजी विश्वस्त और मागा (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) आंदोलन के प्रमुख संगठनकर्ताओं में से एक सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का राजदूत मनोनीत किया है। एक नजरिए से यह अच्छी खबर है, क्योंकि भारत में उनका दूत एक ऐसा व्यक्ति होगा, जो सीधे उनसे फोन मिलाने की हैसियत रखता है। मगर पेच यह है कि...

  • सर्जियो गोर होंगे भारत में अमेरिकी राजदूत

    नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सात महीने बाद भारत में अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति का फैसला किया है। ट्रंप ने अपने बेहद करीबी सर्जियो गोर को नई दिल्ली में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया है। बताया जाता है कि ट्रंप और इलॉन मस्क के बीच संबंध विच्छेद में गोर भी एक कारण थे। बहरहाल, शुक्रवार को उनको भारत के राजदूत के साथ साथ दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। अमेरिका में सर्जियो गोर को दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच झगड़ा शुरू कराने...